Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

शराब के नशे में धुत ‘गरीब’ नायब तहसीलदार का ‘डंडा डांस’

विदिशा/सिरोंज,  शराब की दुकानें क्या खुलीं शराबियों की तो जैसे मौज हो गई, और शराब के शौकीनों में सिर्फ आम आदमी ही नहीं है, वे लोग भी शामिल हैं जिनके ऊपर प्रशासनिक सेवाओं की बड़ी जिम्मेदारी होती है. और वे अधिकारी, प्रशासनिक व्यवस्था संभालने की बजाय अपने पद का दुरुपयोग अवैध रूप से शराब लेने के लिए भी करने से नहीं चूकते.

ऐसी एक घटना हुई है विदिशा जिले की सिरोंज तहसील में, जहां नायब तहसीलदार मनीराम कोंदल मंगलवार को शराब के नशे में डंडा लेकर निकले और हंगामा किया ।

नशे में धुत विदिशा जिले के 'गरीब' नायब तहसीलदार का हंगामा

नशे में धुत विदिशा जिले के 'गरीब' नायब तहसीलदार का हंगामा

Posted by 4rtheyenews on Tuesday, May 5, 2020

नायब तहसीलदार इस दौरान डंडा भांजते हुए लोगों पर खूब रौब झाड़ते हुए दिखाई दिए. ये  घटना मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है. । आपको ये भी जानना जरूरी है कि जिले में शराब की बिक्री बंद है। लेकिन  नायब तहसीलदार को पीने के लिए शराब कहां से मिली । इसकी जांच की जा रही है।

जब ये नायब तहसीलदार मनीरा कोंदल नशे में हंगामा कर रहे थे, तभी किसी ने उनकी वीडियो बना ली. वे इस दौरान सरकारी गाड़ी से पहले लिंक रोड पर पहुंचे। यहां बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद डंडा लेकर सड़क पर घूमने लगे । एक व्यक्ति पर रौब झाड़ते हुए डंडा फटकारते रहे।

मामले की सूचना एसडीएम अनिल सोनी को मिली तो उन्होंने नायब का मेडिकल कराया, इसमें वह शराब के नशे में पाए गए। एसडीएम ने कहा कि मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इसकी रिपोर्ट कलेक्टर को भेज रहे हैं।

पुलिस सीधझे थाने लेकर आई

SIRONJ- TEHSILDAR

शराब के नशे धुत में ‘गरीब’ नायब तहसीलदार का ‘डंडा डांस’

नायब तहसीलदार जब डंडा लेकर नशे में हंगामा कर रहे थे, तभी वहां मौजूद लोगों ने उनके पूछा कि शराब हमें नहीं मिल रही है आपको कहां से मिली. इस पर नशे में धुत नायब तहसीलदार साहब खुदको गरीब बताने लगे. इसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची औऱ मनीराम को थाने लेकर आ गई.

National Chhattisgarh  Madhyapradesh  से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।