Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

नईदिल्ली : 7 साल पहले आज ही वर्ल्ड कप जीती थी भारतीय क्रिकेट टीम

The Indian Cricket Team won the World Cup 7 years ago

नई दिल्ली  : साल 2011 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट में पड़ा 28 साल का सूखा खत्म हुआ था। 2011 में दो अप्रैल को ही भारत ने श्री लंका को हराकर दूसरी बार क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। भारतीय टीम की इस शानदार जीत का गवाह मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम और वहां बैठे सभी लोग बने थे।
फाइनल मैच की बात करें तो जहीर खान, गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी उसके हीरो रहे थे। जहीर ने गेंदबाजी तो धोनी और गंभीर ने बल्लेबाजी से फाइनल में जीत पक्की की थी। सीरीज की बात करें तो युवराज सिंह इसके हीरो थे। विराट कोहली ने इस इवेंट में ही अपने वनडे इंटरनैशनल करियर की पहली सेंचुरी लगाई थी।

ये भी खबरें पढ़े 

फाइनल मैच में धोनी का वह छक्का शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी भूल पाए। तब भारत को जीत के लिए 11 गेंदों पर 4 रन चाहिए थे, तब धोनी ने छक्का लगाकार कप को भारत के नाम कर दिया था। फाइनल में भारत 275 रन का पीछा करने उतरा था। शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही थी, लेकिन फिर गंभीर और धोनी ने 90-90 से ऊपर रन जमाकर टीम को संभाल लिया था।
क्रिकेट टीम के साथ-साथ खेल प्रेमियों की आंखों में भी उस दिन खुशी के आंसू थे। सचिन तेंडुलकर को सम्मान देते हुए जब टीम ने उन्हें कंधों पर उठाकर पूरे मैदान में घुमाया तो वह सबको रोमांचित कर देनेवाला पल था।