Uncategorized

पैरिस : पैरिस में पहली बार न्यूड विजिटर्स के लिए आर्ट गैलरी ने खोले दरवाजे

पैरिस : पैरिस शहर में पहली बार एक आर्ट म्युजियम को नग्न विजिटर्स के लिए खोला गया। इंडिपेंडेंट में छपी खबर के अनुसार, द पैले तोक्यो कंटेंपररी आर्ट म्युजियम में डिस्कोर्ड, डॉटर ऑफ द नाइट के स्पेशल शो के लिए शनिवार को 1 घंटे का समय प्रकृति के समर्थकों के लिए तय किया गया था, जिसमें न्यूड विजिटर्स ने आर्ट गैलरी विजिट किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, 160 लोगों ने न्यूड अवस्था में गैलरी का दौरा किया।

पैरिस शहर में पहली बार एक आर्ट म्युजियम को नग्न विजिटर्स के लिए खोला गया

बता दें कि पिछले कुछ वक्त से दुनियाभर के कला प्रेमियों ने न्यूड जोन बनाने के लिए कई प्रदर्शन किए हैं। द पैले तोक्यो कंटेंपररी आर्ट म्युजियम ने ऐसे ही आयोजनों की कड़ी में यह पहल की। इससे पहले पिछले साल बॉस दि विंसेस पार्क में न्यूड विजिटर्स के लिए एक खास जोन बनाया गया है। उसी मुहिम के तहत पैरिस की इस गैलरी ने भी यह प्रयोग किया।

https://4rtheyenews.com/bengaluru-there-is-no-place-for-violence-in-democracy/

पिछले साल बॉस दि विंसेस पार्क में न्यूड विजिटर्स के लिए एक खास जोन बनाया गया है

पैरिस नैचुरिस्ट असोसिएशन के कम्युनिकेश डायरेक्ट जूलियन क्लाउड पेनिगरी ने कहा, प्रकृति प्रेमियों के लिए जीने का एक तरीका न्यूड रहकर जीना भी है। यह हमारी रोडमर्रा की जीवन संस्कृति का एक हिस्सा है और ऐसे मौके मिलना हमारे लिए एक विशेष अवसर की तरह है। आज समाज धीरे-धीरे बदल रहा है। न्यूड अवस्था को लेकर सामाजिक रूढिय़ां और बंधन धीरे-धीरे टूट रहे हैं।

प्रकृति प्रेमियों के लिए जीने का एक तरीका न्यूड रहकर जीना भी है

विभिन्न रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जाता है कि 2.6 मिलियन लोग फ्रांस में न्यूड अवस्था के समर्थक हैं। इनमें से 88 हजार से अधिकर पैरिस असोसिएशन से जुड़े हैं। इससे पहले वियना में भी एक गैलरी ने विजिटर्स के लिए कपड़े उतारकर आने के लिए स्पेशल जगह बनाई थी। ऑस्ट्रिया के एक अन्य म्युजिमय में भी ऐसा प्रयोग किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button