
दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के तीसरे विधानसभा चुनाव के पूर्व विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तरुण वय से गुजर रहे छत्तीसगढ़ को सम्भावनाओं से परिपूर्ण युवावस्था में ले जाने के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा था। दंतेवाड़ा से आरम्भ होकर अम्बिकापुर में सम्पन्न हुई उस विकास यात्रा में प्रदेश की जनता ने डॉ. सिंह को छत्तीसगढ़ के विकास की जिम्मेदारी सौपी। अब छत्तीसगढ़ अठारह साल का नवयुवा बन चुका है अर्थात राज्य ने तरुणाई से युवावस्था में प्रवेश कर लिया है।
छत्तीसगढ़ को सम्भावनाओं से परिपूर्ण युवावस्था में ले जाने के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा था
राज्य के चैथे चुनाव के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन अब पुन: प्रदेश व्यापी विकास यात्रा पर निकल रहे हैं। ’देश में यात्राओं‘ ने ही राजनीतिज्ञों को उनका सही काम सिखाया है। देश के वीर शहीदों ने जिस विकास और उन्नति की कल्पना करते हुए अंग्रेजों से आजादी के लिए लोहा लिया और अपने प्रांण तक न्योछावर कर दिए उस विकास और जन-जन की उन्नति की संकल्पना को छश्रीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपनी योजनाओं से साकार कर रहे हैं। वर्ष 2000 में जिस उद्देश्य को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में संसद ने छश्रीसगढ़ का निर्माण किया था।
चुनाव के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन अब पुन: प्रदेश व्यापी विकास यात्रा पर निकल रहे हैं
डॉ. रमन सिंह के हाथों में वह नवोदित छश्रीसगढ़ विकास के नये आयाम गढ़ते हुए आज युवा अवस्था तक पहुंच गया है। ’देश में यात्राओं‘ ने ही राजनीतिज्ञों को उनका सही काम सिखाया है। जनता के बीच जाना, अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करना, लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में शिक्षित करना, देश भक्ति जगाना और राष्ट्र निर्माण और विकास के लिए एक जुट होकर प्रयास करना ही राजनीतिज्ञ का सही काम है।
लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में शिक्षित करना
प्रदेश की रमन सरकार जिस प्रमाणिकता से विकास की योजनाएं चला रही हैं। उनसे प्रदेश में चारों ओर समृद्धि और खुशहाली देखते ही बनती है। मुख्यमंत्री सहित मंत्री परिषद के सदस्यों ने जिस योग्यता, दक्षता और ईमानदारी से अब तक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। उससे वह दिन दूर नहीं जब छश्रीसगढ़ भारत में अग्रणी विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।
रमन सरकार जिस प्रमाणिकता से विकास की योजनाएं चला रही हैं
अपनी सरकार की प्राथमिकताओं के संदर्भ में डॉ. रमन सिंह का कहना है कि सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक स्थिति और आर्थिक विषमताओं को देखते हुए सत्ता का काम-काज सम्हालते ही विकास योजनाओं के निर्माण में दिमाग के साथ-साथ दिल का भी उपयोग किया है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं की विशेषता संवेदनशीलता है कि समाज के सब से निचले, पिछड़े गरीब को लाभ मिल रहा है।
इस बार माई के द्वार राजनाथ
छत्तीसगढ़ सरकार की पिछली विकास यात्रा का दंतेवाड़ा से ही श्रीगणेश हुआ था। तब पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवानी ने 6 मई 2013 को दंतेश्वरी माई की आराधना के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। उस अवसर पर विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया था कि डॉ. रमन राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाएंगे।
छत्तीसगढ़ सरकार की पिछली विकास यात्रा का दंतेवाड़ा से ही श्रीगणेश हुआ था
उल्लेखनीय है कि अम्बिकापुर में विकास यात्रा के समापन समारोह में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और उस समय के भाजपा के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे। इस बार राजनाथ सिंह देश के गृहमंत्री के रूप में विकास यात्रा का शुभारम्भ करायेंगे।
भाजपा के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे
तय कार्यक्रम के मुताबिक 12 मई को विकास यात्रा दंतेवाडा से माई दंतेश्वरी के आशीर्वाद से प्रारंभ होगी। केन्द्रीय गृहमंत्री सहित प्रदेश के सभी मंत्री एवं अनेक सांसद शिरकत करेंगे। मांई दंतेश्वरी के दर्शन के पश्चात केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह विकास रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। दंतेवाडा के हाई स्कूल मैदान में विकास यात्रा एवं लोकार्पण का कार्यक्रम संपन्न होगा। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट में मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। यहां विशाल डोम तैयार किया जा रहा है। दंतेवाडा के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने विकास यात्रा तैयारी बैठक ली और आम सभा स्थल का अवलोकन किया उनके साथ प्रदेश भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह तथा भाजपा नेता सुभाष राव थे।