छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye Newsदेश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

रायपुर/भुवनेश्वर : मुठभेड़ में मारे गए दो महिला समेत चार हार्डकोर नक्सली

रायपुर/भुवनेश्वर : कंधमाल ओडि़सा में नक्सल आपरेशन सेल को बड़ी सफलता मिली है। बलांगिर के बाद कंधमाल में बीती रात दो महिला समेत 4 हार्डकोर नक्सली मुठभेड़ में मारे गए। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि कंधमाल के सुष्टकुम्पा जंगल में सर्चिंग के दौरान हुए मुठभेड़ में पुलिस ने चार नक्सलियों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि जंगल में छुपे नक्सली पुलिस की टीम को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। जबाबी कार्रवाई में पुलिस टीम की ओर से फायरिंग की गई।

बलांगिर के बाद कंधमाल में बीती रात दो महिला समेत 4 हार्डकोर नक्सली मुठभेड़ में मारे गए

एक घंटा तक चले पुलिस नक्सल मुड़भेड़ के बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर घटनास्थल से 25 से 30 नक्सली भाग निकले। मुठभेड़ मे हार्डकोर नक्सली दिभिजनाल कमेटी के सदस्य बादल मारा गया। जबकि 3 मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। हार्डकोर नक्सली बादल पर 5 लाख रुपए ईनाम था।

मुठभेड़ मे हार्डकोर नक्सली दिभिजनाल कमेटी के सदस्य बादल मारा गया

मारे गए नक्सलियों ने 15 से अधिक बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। इसके पहले बलांगिर में पुलिस ने 10 लाख के ईनामी 2 हार्डकोर नक्सली को माार गिराया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस टीम ने दो महिला समेत चार नक्सली के शव, सात राइफल, एके 47 बंदूक के साथ भारीमात्रा से नक्सल समान बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button