छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

हाईवे पेट्रोलिंग टीम की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

 धमतरी। हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा अपने बीट में निरंतर भ्रमण कर दुर्घटना ग्रस्त लोगो की जान बचाते हुये यातायात व्यवस्थित कर आम जनों को यातायात नियमो का पालन करने की समझाईश दे रहे है, बताया गया कि  आज सुबह 4:30 बजे राहगीरो एंव मार्निग वॉक कर रहे लोगो द्वारा सूचना मिली की ग्राम देमार संजय फिश हेचरी के पास बोलेरो पीकप वाहन क्रमांक सीजी 17 के व्ही 6509 का रोड किनारे बिजली के पोल को तोड़कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग 03 में तैनात आरक्षक ब्रम्हानंद कुंजाम दीपक लहरे त्वरित मौके में पहुंच एक्सीडेंट करने से बिजली पोल का तार नीचे टुट कर जमीन में गिरने से आसपास के पेड झाड़ियों में करंट फैल गया था।जिसे तत्काल बिजली बंद कराने कंट्रोल रूम धमतरी को सुचना देकर रोड स्टापर से रोड को बंद किया गया।वाहन चालक अमर दास सोनवानी साकिन आर्दशनगर गुढियारी रायपुर को मामूली चोट आई है जिसका प्राथमिक उपचार किया गया।
इस प्रकार से तत्काल सूचना प्राप्त होने पर घटना स्थल में पहुंच कर हाईवे पेट्रोलिंग 03 के द्वारा बिजली करेंट लगने से आने जाने वाले लोगो को बचाकर गंभीर दुर्घटना घटित होने से रोका गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button