डॉ.अमृता तरुणेश्वरी से जानें,आज का राशिफल ( 29 अगस्त 2018 )

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकारक है। एकादश भाव में चंद्रमा राज्य से सम्मान तथा रुके कार्यों की सिद्धि का कारक बन रहा है। शुभ व्यय से कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।
वृषभ राशि
आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। वरिष्ठ अधिकारियों और परिवार के बुजुर्गों की कृपा आपको धन लाभ कराएगी। अवसर का लाभ उठाने का प्रयास करें।
मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी बुध सूर्य के साथ तृतीय पराक्रम केंद्र भाव में अस्त चल रहा है। इससे अकारण शत्रुत्पत्ति और चिंता सता सकती है। मम्मी की सेहत का ध्यान रखें। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सुख शांति भरा रहेगा। पिछले कईं दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। चंद्रमा के प्रभाव से पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में विजय कारक है। आज पत्नी पक्ष से लाभ होने की उम्मीद है।।
सिंह राशि
आज चंद्रमा बड़ी मात्रा में आपको धन लाभ करा सकता है। शाम के समय हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।।
कन्या राशि
आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलेंगे। वरिष्ठों के सहयोग से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। रिश्तेदारों से मतभेद दूर करने का दिन है, लाभ उठाएं।।
तुला राशि
आपकी राशि के स्वामी शुक्र का अपनी राशि में प्रवेश हो चुका है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोगों के विस्तार का योग बन रहा है। रात्रि में किसी विशेष समारोह में महत्वपूर्ण व्यक्ति के मिलने से बहुत समय से स्थगित चल रहे महत्वपूर्ण कार्यों में गति आ जाएगी।।
वृश्चिक राशि
आज का दिन विशेष व्यस्त एवं तनाव युक्त रह सकता है। राशि की स्थिति कुछ ऐसे बनी है कि विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। शांति से दिन गुजारने के लिए किसी भी विवाद से बचें। स्वास्थ्य भी न्यून रहेगा अत: खान-पान में सावधानी बरतें।।
धनु राशि
आपकी राशि पर शनि की दृष्टि से अग्रि और चोरी से भय है। व्यर्थ का तनाव हो सकता है, इससे बचने के लिए बहस से बचें। यात्रा पर खर्च हो सकता है। शांत रहने से मन में संतोष रहेगा।।
मकर राशि
आज का दिन प्रभाव-प्रताप को बढ़ानेवाला है। अपको जमीन-जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभकारक मिलने के योग हैं। श्रेष्ठ पुरुषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बनेगा
कुंभ राशि
चंद्रमा के प्रभाव से आज आपकी आय में वृद्धि के योग हैं। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। शत्रु व प्रतिद्वंद्वी पक्ष पराजित होंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर लाभकारी रहेगी। समय का लाभ उठाएं
मीन राशि
आज चंद्रमा आपको उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन मिले या रूका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी आप कर लेंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=V71a5xPROZM