देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

बदायूं गैंगरेप पर एडीजी प्रशांत कुमार का बयान, जानिये क्या कहा…

लखनऊ: बदायूं में महिला से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में एडीजी प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. उन्होंने बताया कि पीड़िता के पति की शिकायत के आधार पर हमने तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एडीजी ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अभी भी फरार है. इस मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है.

गौरतलब है कि ब उघैती थाना इलाके के एक गांव में महिला का शव संदिग्थ हालत में मिला है. बताया जा रहा कि यहां एक मंदिर में महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ गैंगरेप किया गया था. उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई, जिससे अंदरूनी पार्ट बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसके अलावा, शरीर पर कई जगह घाव के निशान हैं और कई हड्डियों को तोड़ा गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button