देशबड़ी खबरें

नईदिल्ली: वायु सेना में 10 महिलाएं उड़ा रहीं लड़ाकू विमान

नयी दिल्ली, भारतीय वायुसेना (आईएएफ) में सेवारत महिला अधिकारियों की कुल संख्या 1875 है और इनमें से 10 लड़ाकू विमान चालक हैं, जबकि 18 महिला अधिकारी दिशा-संचालक (नैवीगेटर) हैं। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय के अनुमोदन के बाद भारतीय वायुसेना ने वर्ष 2016 में ‘फ्लाइंग ब्रांच की लड़ाकू स्ट्रीम में महिला एसएससी अधिकारियों के प्रवेश: के लिए एक योजना शुरू की थी। इसके अंतर्गत अब तक 10 महिला लड़ाकू पायलटों को कमीशन किया गया है।

यह पूछे जाने पर कि महिला लड़ाकू विमान चालकों द्वारा सीमा पार या शत्रु देशों की सीमा रेखा के आस-पास लड़ाकू विमान उड़ाते समय किस तरह की सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने के दिशा निर्देश हैं, नाईक ने बताया, ‘भारतीय वायुसेना में महिला लड़ाकू पायलटों को निर्धारित की गई नीति के अंतर्गत सामरिक जरूरतों और संक्रियात्मक आवश्यकताओं के अनुसार नियुक्त और तैनात किया जाता है, जिसकी समय-समय पर समीक्षा की जाती है।: उल्लेखनीय है कि जून 2016 में पहली बार तीन महिला लड़ाकू विमान चालकों भावना कंठ, अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह को भारतीय वायु सेना के लड़ाकू बेड़े में शामिल किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button