छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

ग्राहक बनकर पहुंचे आजाद चौक थाना प्रभारी,टीम ने मारी रेड,हुक्का बार संचालक सहित 6 लोग गिरफ्तार

रायपुर। समता कॉलोनी के चितवन कैफे में चल रहे अवैध हुक्का बार में पुलिस ने दबिश दी। ग्राहक बनकर खुद आजाद चौक थाना प्रभारी पहुंचे थे। मौके से बड़ी संख्या में हुक्के का समान, हुक्का, पाइप और फ्लेवर्स जब्त किए गए। हुक्का बार संचालक सहित 6 लोग गिरफ्तार किया गया। कोटपा एक्ट और पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20211107 WA0169


पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिषेक मोटवानी ( 22 वर्ष) गुढ़ियारी , सूजन शर्मा ( 21 वर्ष) गुढ़ियारी,
सौरभ जैन ( 27 वर्ष) सदर बाजार ,सम्यक जैन ( 22 वर्ष) मौदहापारा और देव धनवानी (19 वर्ष) बंधवापारा निवासी हैं। एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में जारी हुक्का बारों के खिलाफ छापामार कार्यवाही अभियान की कड़ी में यह कार्रवाई की गई। रायपुर के समता कॉलोनी में संचालित चितवन कैफे में चल रहे हुक्का बार पर आजाद चौक थाना की टीम कार्रवाई की। मुखबिर से कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिली था। थाना प्रभारी आजाद चौक निरीक्षक रवि तिवारी स्वयं ग्राहक बनकर पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम को छापा मारने कहा।

ये खबर भी पढे- राजधानी में बड़ी कार्रवाई,लाखों का जुआ पकड़ाया,14 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button