छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बलरामपुर : कांग्रेस विधायक का गुमा मोबाईल से अशलील वीडियो जारी

 बलरामपुर : रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के मोबाइल से अज्ञात आरोपी द्वारा अशलील वीडियो जारी किया गया है। इस मामले में विधायक नेे थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।
यह है मामला: दरअसल विधायक बृहस्पति सिंह 16 जून को कंचन नगर होते हुए अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनका मोबाइल गुम हो गया।

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=qFWpnmYMc6s

आज सुबह उन्हें अपने परिचितों से जानकारी मिली कि उनके मोबाइल से कोई अश्लील वीडियो जारी कर रहा है। बृहस्पति सिंह ने देरी नहीं करते हुए आज थाना पहुंचे और लिखित शिकायत करते हुए इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। विधायक ने पुलिस को बताया कि उनका गुमा मोबाइल वीवो कंपनी का जिसमें अलग-अलग कंपनी के दो सिम डले हुए है।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : जोगी पार्टी को मिला हल चलाता किसान चुनाव चिन्ह

गुमा मोाबाइल किसी अज्ञात व्यक्ति के हाथों में लगा है और जिसके द्वारा मोबाईल का दुरूपयोग करते हुए अशलील वीडियो जारी किया जा रहा है। विधायक ने सिम लॉक करने एवं अशलील वीडियो जारी करने वाले की पतासाजी कर उसके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button