प्रिया प्रकाश का एक और विडियो वायरल, किए कातिलाना इशारे

आंखों-आंखों के इशारे कर लाखों लोगों के दिलों पर छुरिया चलाने वाली मलयाली ऐक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। उनके आंख मारने वाले विडियो ने रातोंरात तहलका मचा दिया था। लोग इस कदर पागल हो गए थे कि वे प्रिया की नकल करते हुए विडियो शूट कर सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे…और अब फिर से प्रिया वारियर का एक और विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उनके आंख मारने वाले विडियो ने रातोंरात तहलका मचा दिया था
हालांकि इस विडियो में प्रिया वारियर ने कोई आंख नहीं मारी, लेकिन उनके जो इशारे हैं, वे कातिलाना हैं। यह विडियो उनकी फिल्म ओरू अडार लव का है, जिसमें वह और उनका बॉयफ्रेंड एक लैब के अंदर हैं और इशारों में ही बातें चल रही हैं।
इस विडियो क्लिप को एक ही दिन में साढ़े सात लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और कॉमेंट भी खूब आ रहे हैं। ओरू अडार लव प्रिया प्रकाश वारियर की डेब्यू फिल्म है।
जिसमें वह और उनका बॉयफ्रेंड एक लैब के अंदर हैं और इशारों में ही बातें चल रही हैं
यह अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन प्रिया प्रकाश का नाम लोगों की जुबां पर है। आंख मारने वाले विडियो के वायरल होने के बाद प्रिया प्रकाश की पॉप्युलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ।वह विडियो फरवरी के महीने में आया था और उसे इतना पसंद किया गया कि वह सोशल मीडिया पर वैलंटाइंसडे सिंबल बन गया। लोगों ने उन्हें नैशनल क्रश तक का टाइटल दे डाला था। इस वक्त इंस्टाग्राम पर प्रिया प्रकाश के 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।