बॉलीवुड

31 दिसंबर को बिहार-झारखंड में रिलीज होगी, भोजपुरी फिल्म – गुंडे 2

कुणाल तिवारी और काजल यादव स्टार भोजपुरी फि़ल्म गुंडे 2 बिहार–झारखंड में 31 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इसकी जानकारी खुद कुणाल तिवारी ने दी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म लीक से हटकर है। हमें पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आयेगी। फिर भी हम बिहार – झारखंड के तमाम सिने प्रेमियों से अपील करते हैं कि आप फि़ल्म गुंडे 2 को सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें। जितना मजा फिल्म के पहले पार्ट में आया था, उससे तीन गुना ज्यादा मजा इस पार्ट में आने वाला है।

मधु मंजुल आर्टस प्रस्तुत व गीता तिवारी प्रोडक्शन कृत भोजपुरी फि़ल्म गुंडे 2को लेकर कुणाल ने बताया कि फिल्म पूरी तरह से कमर्सियल है, लेकिन बेहद साफ सुथरी है। इसमें ऐक्शन, इमोशन, कॉमेडी सब है। खासकर मेरी और काजल की केमेस्ट्री लाजवाब है। हमने फिल्म में अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। इसलिए मुझे लगता है कि हमारी जोड़ी दर्शकों को पसंद आने वाली है। फिल्म में गाने भी बेहतरीन हैं। डायलॉग लुभावने हैं। संवाद आकर्षण पैदा करने वाले हैं। इसलिए फिल्म जरूर देखें।

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘गुंडे 2Ó का निर्माण धीरेंद्र कुमार झा व गीता तिवारी कर रही हैं। निर्देशक धीरेंद्र कुमार झा हैं। कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैं। गीतकार और संगीतकार मुन्ना दुबे हैं। फि़ल्म में कुणाल तिवारी के साथ विराज भट्ट, नीरज निराला, काजल यादव, ऋतिका शर्मा, मानिशा यादव , सुशील सिंह, विपिन सिंह, युगांत सिंह, सोनिया मिश्रा और आशीष दुबे मुख्य भूमिका में हैं। कैमरामैन नागेंद्र कुमार हैं। लेखक ओम यादव हैं। एक्शन हीरा लाल यादव, संकलन विकास पवार, कोरियोग्राफी सुदामा मिंज और निर्माण प्रबंधक आशीष दुबे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button