छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान, महिला अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग को नया नेतृत्व मिल गया है। राज्य शासन द्वारा नियुक्त डॉ. ममता साहू ने मंगलवार को रायपुर स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में अध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। शास्त्री चौक स्थित आयोग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, शिकायतों के त्वरित समाधान और महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

पदभार संभालने के बाद डॉ. साहू ने आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं को न्याय दिलाने, उनकी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिलाओं से जुड़े हर मुद्दे पर आयोग सक्रिय भूमिका निभाएगा और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, पार्षद महेश ध्रुव, दुर्गेश राव, रजनी शेंगडे, जितेन्द्र साहू, कृष्णा साहू, सीमा डहरिया, गीतेश साहू सहित आयोग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button