छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भूपेश बघेल ने लॉन्च किया ‘मावली’,महिलाओं को दिया 12 ई-रिक्शा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को नारायणपुर प्रवास के दौरान महिला समूह की ओर से तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए मावली ब्रांड लांच किया। महिला स्व सहायता समूह की 340 महिलाओं के तैयार उत्पादों की बिक्री मावली ब्रांड से सी-मार्ट की ओर से की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला समूहों की आजीविका में वृद्धि के लिए महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को 12 ई-रिक्शा प्रदान किया। ई-रिक्शा के मिल जाने से महिला समूह को उत्पादित सामानों के परिवहन में समस्या नहीं आएगी। वे आसानी से सामानों की सप्लाई दूर दराज तक कर पाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button