छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

11 अक्टूबर को बेमेतरा और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे भूपेश बघेल,शेड्यूल जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 अक्टूबर को बेमेतरा और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे 11 अक्टूबर को दोपहर 2.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। 2.35 बजे बेमेतरा जिले के साजा तहसील अंतर्गत ग्राम देऊरगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल देऊरगांव में ‘महामाया देवी मंदिर‘ में दर्शन करेंगें और इसके पश्चात देऊरगांव से 3.40 बजे प्रस्थान कर अपरान्ह 4.10 बजे जिला राजनांदगांव के डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। वे वहां ‘मां बम्लेश्वरी देवी शक्ति पीठ‘ में दर्शन करेंगें। शाम 5.15 बजे डोंगरगढ़ से कार में मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button