Kawardha

डॉ. रमन सिंह के साथ राज्यपाल से मिलेंगे भाजपा नेता,कवर्धा मामले में करेंगे चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा घटनाक्रम की आवाज राजभवन तक पहुंचेगी। आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ भाजपा नेता राज्यपाल से मिलेंगे। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में सांसद सुनील सोनी, बृजमोहन अग्रवाल,अजय चंद्राकर, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह,शिवरतन शर्मा, संतोष पांडेय,विजय शर्मा,अनिल ठाकुर सहित अन्य शामिल रहेंगे। भाजपा का आरोप है कि कवर्धा मामले में शासन और प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रही है। बता दें कि विरोध में भाजपा ने प्रदेशभर में सड़क पर उतर आई है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल कवर्धा गया था। हालात की जानकारी भी राज्यपाल को दी जाएगी। भाजपा नेता अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा ने दशरंगपुर थाने में शिकायत भी की है। भाजपा आईजी विवेकानंद सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button