रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू है। कवर्धा के जो हालात हैं वो किसी से छुपे नहीं है। प्रदेश में ऐसी घटना न के बराबर है। एक दो घटना को छोड़े तो राज्य में कभी ऐसी घटनाएं नहीं हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि आज उन्होंने कवर्धा मामले में उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित अन्य मंत्री और पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पूरे मामले में जो भी दोषी होंगे,चाहे कितने भी बड़े पहुंच वाले भी क्यों न हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले के तथ्य मीडिया के माध्यम स सामने आएंगे। आईजी विवेकानंद सिन्हा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे।
Related Articles
Please comment
Check Also
Close
शतक लगाते ही यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास
April 23, 2024कसूम्बो ने रिलीज से पहले ही लोगों के दिलों में जगह बना ली है
April 23, 2024