Uncategorized

शहीद दिवस के लिए केंद्र सरकार का नया आदेश, 30 जनवरी को 2 मिनट के लिए मौन और ‘थमा’ रहेगा देश

नई दिल्ली। शहीद दिवस यानी 30 जनवरी को लेकर इस बार केंद्र सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी को ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। बापू की पुण्यतिथि को हर साल शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। 30 जनवरी को आजादी के लिए बलिदान देने वालों को याद किया जाएगा।

केंद्र सरकार के नए आदेश में इस दिन को हर बार की तरह शहीद दिवस के रूप में मनाया जाना तय हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को इसको लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस नए आदेश में देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखने को कहा गया है। इस दौरान कामकाज और आवाजाही पर रोक रहेगी।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि 30 जनवरी को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इसके साथ-साथ पूरे देश में उन दो मिनट के लिए कोई कामकाज या आवाजाही नहीं होगी यानि उस दौरान पूरा देश थम जाएगा। गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को गांधी को दिल्‍ली के बिड़ला भवन में शाम की प्रार्थना सभा के दौरान गोली मार दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button