छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया पहुँचे रायपुर, कहा- निगम-मंडल में नियुक्ति जल्द

रायपुर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पीएल पुनिया आज रायपुर पहुँचे. आज वे दो निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे.  वहीं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. लेकिन इससे पहले एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा में पुनिया ने कहा कि निगम-मंडल प्राधिकरणों में नियुक्ति जल्द होगी. इसके लिए अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मेहनत का फल जरूर मिलेगा.

वहीं उन्होंने बैलाडीला में आदिवासी आंदोलन पर कहा कि सरकार ने पहले यह सीधे तौर पर स्पष्ट कर दिया कि किसी भी कीमत पर आदिवासी हितों से समझौता नहीं किया जाएगा. सरकार आदिवासियों के साथ हैं उद्योपतियों के साथ नहीं. आदिवासी के हक में जो भी निर्णय वह सरकार करेगी. कर्मचारियों की नाराजगी के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री के संज्ञान सभी बातें हैं वह उचीत निर्णय लेंगे.

वहीं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है. कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिए जा रहे हैं. पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी. निकाय चुनाव को लेकर पार्टी अलग रणनीति बनाकर काम करेगी.

https://www.youtube.com/watch?v=VcaI91fCt1w

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button