छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

Chhattisgarh : बदला मौसम ,बारिश व ओले गिरने की संभावना

रायपुर

  • रायपुर समेत समूचे प्रदेश का तापमान चढ़ता ही जा रहा है। बीते हफ्ते भर में तो ऐसा भी लगने लगा है कि कहीं गर्मी तो नहीं आ गई।
  • हालांकि ऐसा नहीं है, अभी गर्मी आने में वक्त है। तापमान बढ़ने का कारण है उत्तर प्रदेश के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवात, जिसका खासा प्रभाव छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में पड़ेगा।
  • हालांकि रायपुर भी इससे अछूता नहीं रहने वाला है।
  • शहर में आने वाले 3-4 दिनों में बारिश हो सकती है।
  • बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्से में बादल छाए रहे, जिसके चलते तापमान बढ़ा है।
  • रायपुर में भी सूरज हल्के बादलों के बीच था।
  • यही वजह है कि दिन का पारा चढ़ता हुआ 30 डिग्री जा पहुंचा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।
  • वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
  • आंकड़ों का यह खेल आम लोगों को भले ही समझ न आए, लेकिन महसूस जरूर होता है कि गर्मी है।
  • वरिष्ठ मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि जैसे ही ऊपरी हवा का चक्रवात गुजरेगा, उसके बाद अच्छी ठंड के लिए भी तैयार रहिए।
  • पारा दो डिग्री तक प्रतिदिन गिर भी सकता है, जिसके 12 डिग्री के नीचे आने का पूर्वानुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button