छग शपथ ग्रहण समारोह:पीएम मोदी ने खिसकायी राज्यपाल की टेबल

पीएम मोदी के डाउन टू अर्थ व्यवहार और सादगी को तो सब ही मानते हैं, चाहे किसी को सम्मान देने के लिए पैर छूना हो या फिर सफाई कर्मियों के पैर धोना पीएम मोदी कभी अपनी जड़ो को नहीं भूलते। ऐसी ही एक सादगी की मिसाल उन्होंने छग के शपथ ग्रहण समारोह में भी पेश की जब वे एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता की तरह टेबल खिसकाते नज़र आये दरअसल विष्णु देव साय ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ अरुण साव और विजय शर्मा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पहुंचे थे।
इस दौरान, पीएम मोदी एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता की तरह नजर आएं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने एक भाजपा कार्यकर्ता की तरह मंच पर टेबल खिसकाने में मदद की। इसका वीडियो भी सामने आया है।वीडियो में पीएम मोदी राज्यपाल की टेबल को खिसकाते हुए दिखे। साथ ही उन्होंने माइक भी सही किया। पीएम मोदी के इस अंदाज की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। पीएम के इस व्यवहार के बारे में आपकी क्या राय कमेंट ज़रूर करें।