छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : मती आनंदीबेन पटेल ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली

रायपुर : मध्यप्रदेश की राज्यपाल मती आनंदीबेन पटेल ने आज यहां राजभवन में एक सादगी पूर्ण कार्यक्रम में अतिरिक्त प्रभार के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल मती आनंदीबेन पटेल ने हिंदी में तथा ईश्वर के नाम पर शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : दिवंगत राज्यपाल की अन्त्येष्टि में शामिल होंगे रमन

समारोह में राज्यपाल मती पटेल के परिजन, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। प्रदेश के मुख्य सचिव अजय सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति पत्र का अजय सिंह ने वाचन किया।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : राज्यपाल टंडन ने दुनिया को कहा अलविदा

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ए. एन. उपाध्याय, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, सचिव सुबोध सिंह, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल नीलमचन्द सांखला, राज्यपाल के सचिव सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, सचिव सामान्य प्रशासन सु रीता शांडिल्य, मुख्यमंत्री के सलाहकार विक्रम सिसोदिया, संचालक जनसंपर्क चन्द्रकांत उइके, विधि सलाहकार एन. के. चन्द्रवंशी एवं उप सचिव मती रोक्तिमा यादव सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://www.youtube.com/watch?v=y5kBl6cUDn8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button