कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा : कांग्रेस के पास न नेता है न नियत : डॉ. रमन

कोरबा : कांग्रेस के पास न नेता है न नियत है और न ही नीति है। कांग्रेसियों के कहने से डॉ. रमन सिंह नहीं हटेगा। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा और डॉ. रमन सिंह के साथ है। हिन्दुस्तान के नक्शे से आज कांग्रेस साफ हो गया है। आज कांग्रेस 6 प्रतिशत पर सिमटकर रह गई है। जबकि भाजपा 75 प्रतिशत भाग में है। यह बताता है कि कांग्रेस के पास न तो नीति है और न ही विकास की सोच।उक्ताशय की बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कटघोरा विधानसभा अंतर्गत बांकीमोंगरा के गजरा में आयोजित चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महज वोट के लिए खाद्यान्न योजना की शुरूआत नहीं की है। इस योजना को इसलिए शुरू किया गया है कि कोई भी गरीब भूखा न सोए।

ये खबर भी पढ़ें – कोरबा : पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने पर्चा भरा

भारतीय जनता पार्टी के कटघोरा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के पक्ष में मैं आपसे वोटों का आशीर्वाद मांगने आया हूं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा में लखनलाल देवांगन को भेजिए। भाजपा की सरकार बनेगी तो क्षेत्र का चार गुना ज्यादा विकास होगा। लखनलाल देवांगन को सीधा-साधा कहा जाता है। भले वे सीधे हो लेकिन क्षेत्र का कार्य कराने में विधानसभा में गरजकर बोलते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस चुनाव को लड़ रहा है। कल 18 विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव संपन्न हुआ। अधिकांश सीटों में कमल खिलने जा रहा है। अब कटघोरा में भी कमल खिलेगा। कांग्रेस ने गरीबों के लिए कोई योजना नहीं बनाई।

ये खबर भी पढ़ें – कोरबा : डाक मतपत्र आवेदन के लिए की गई अधिकारीक तैनाती

कांग्रेस के पास कोई सोच ही नहीं है। अगर कांग्रेस को गरीबों की चिंता होती तो वे सरकार में रहते हुए उनके लिए योजना बनाते। वर्ष 2003 में भाजपा की सरकार बनी थी, तब से गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम हम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के 11 लाख परिवारों को आवास देने का काम चल रहा है। 2022 तक कोई पारा, टोला, मंझरा का घर नहीं बचेगा जहां बिजली न हो। आज कांग्रेस को चावल की याद आ रही है। भाजपा की सरकार 2007 में 11 साल पहले चावल की योजना लाई थी। डॉ. रमन ने वोट के लिए चावल की योजना नहीं लाई थी। अब पुन: चुनाव आ गया है तो अलग-अलग राजनैतिक दल धान बोनस के लिए मंडी जैसे सौदा करने लगे हैं। कांग्रेस वाले कहते हैं 2100 देंगे, जोगी कहते है 2500 देंगे। भाजपा की सरकार है जो बोनस सहित 2400 धान का कीमत दे रही है। बेटियों के विवाह के लिए हमारी सरकार अब 50 हजार रुपए देगी।

कांग्रेस पर तीखा हमला बोलने के बाद उन्होंने बसपा, जकांछ गठबंधन पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हाथी नागर चलाएगा तो खेत चौपट हो जाएगा। इनसे भी सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गठबंधन का कोई फ ायदा जोगी को नहीं होगा। गठबंधन पर जनता का भरोसा नहीं दिख रहा है। यह बात जनता कांग्रेस को चुनाव के परिणाम के बाद भली-भांति पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव के साथ भाजपा की विजय यात्रा की शुरूवात हो गयी है। बस्तर और राजनांद गांव के अधिकांश सीट पर भारतीय जनता पार्टी जीत कर आ रही है। प्रदेश में भाजपा के आर्शीवाद से चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी। आमसभा में कटघोरा भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, दीपका नगर पालिका अध्यक्ष बुगल दुबे, भागवत विश्वकर्मा, अजीत कैवर्त, डॉ.जे पी चंद्रा, मनोज शर्मा सहित अन्य भाजपाई मंचस्थ थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button