छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

दिल्ली के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हो गए है उन्होंने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, स्व. मनोज मंडावी के क्षेत्र की जनता से पारिवारिक संबंध रहे। इसका लाभ कांग्रेस को हुआ है, भाजपा के लोगों ने मुझे मुसवा और ना जाने क्या-क्या कहा, इसका जवाब भी वहां की जनता ने दे दिया है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली जीत है। प्रियंका गांधी ने वहां धुआंधार प्रचार किया था। कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए उसका असर देखने को मिला। हम हिमाचल के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button