रायपुर: कांग्रेस गुंडाराज और हम विकास के लिए चाहते हैं सत्ता – भाजपा

रायपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द्र यादव द्वारा बिलासपुर में कल दिये गये बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी पार्टी के संस्कारों के अनुरूप भावनाओं का प्रदर्शन करते हुए सरकार आने पर चौराहों पर पीटकर मुर्गा बनाने की धमकी दी है। लोकतंत्र में ऐसी हिंसा और निम्न मानसिकता का कोई स्थान नहीं है। दरअसल कांग्रेस गुंडा संस्कृति में ही भरोसा करती है। विकास की राजनीति से इसका कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस का तीन साल का गुंडाराज झेलकर जनता इनसे मुक्ति पा चुकी है। अब कांग्रेसी फिर से गुंडाराज की स्थापना के लिए सत्ता में आना चाहते हैं जो छत्तीसगढ़ की जनता को कतई मंजूर नहीं है।
कांग्रेसियों की प्रदूषित मानसिकता – शर्मा
विजय शर्मा ने कहा कि बिलासपुर में कांग्रेसियों ने अपनी प्रदूषित मानसिकता का परिचय देते हुए पुलिस को उकसाया और उस पर हुई कार्रवाई के संदर्भ में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री, मंत्री सहित भाजपा को निर्लज्ज धमकी दे रहे हैं। उनके बयान कांग्रेस के खोखलेपन की मिसाल है। भाजपा कांग्रेस के आतंकराज का डटकर मुकाबला करती आई है। संघर्ष के मार्ग पर न कभी रुकी, न डरी। हम ऐसी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेसियों के गुंडाराज के खात्मे के साथ विकास के लिए जनता ने भाजपा को लगातार तीन बार चुना है और अगले पचास सालों तक कांग्रेसी सत्ता में आने की सपने में भी उम्मीद न करें। न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।
ये खबर भी पढ़ें – बिलासपुर : विकास की नई ऊंचाईयों को छूने की योजना है
कांग्रेस वो मुर्गा जो 24 घंटे देता है बांग – शर्मा
शर्मा ने कहा कि अगर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को खुद पर भरोसा है तो वे अपने प्रदेश अध्यक्ष की सीट बचा लें, उनको हम यह चुनौती देते हैं। सत्ता में आने और भाजपा के नेताओं को मुर्गा बनाने का ख्वाब देखना बंद करें। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष यदि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भावनाओं को स्वर दे रहे हैं तो यह जान लें कि देश की जनता ने कांग्रेस को पहले ही ऐसा मुर्गा बना दिया है जो सुबह-सुबह नहीं, बल्कि़ चौबीसों घंटे तरह-तरह की बांग देता है।
अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछ लें छत्तीसगढ की तासीर – शर्मा
शर्मा ने चुनौती देते हुए कहा कि युुवा कांग्रेस अध्यक्ष अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से पहले छत्तीसगढ़ की तासीर के बारे में पतासाजी कर लें और इस पर भी यहां कांग्रेस की स्थिति के बारे में कोई खुशफहमी बाकी रह जाये तो कांग्रेस की राजमाता से पूछ लें कि छत्तीसगढ़ में रोड शो करने पर जनता उनके ‘पावन दर्शन करना पसंद क्यों नहीं करती।
https://www.youtube.com/watch?v=rQdbmksLF1I&t=1s
रायपुर: कांग्रेस गुंडाराज और हम विकास के लिए चाहते हैं सत्ता – भाजपा