देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से लगाई छलांग CISF के चतुराई से बचा ली जान

दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से एक 25 साल की लड़की ने सुसाइड करने की कोशिश की। लड़की अचानक से मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ गई, जिसके बाद CISF के जवान उसे उतरने के लिए समझाने लगे, लेकिन लड़की नहीं मानी। CISF ने वीडियो ट्वीट कर जानकारी दी है कि लड़की की जान बच गई है। यह वीडियो गुरुवार सुबह 7.15 बजे की है। लड़की को लाल बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि लड़की के छलांग लगाने से पहले कुछ जवान नीचे कंबल और चादर लेकर पहुंच गए और जैसे ही लड़की ने छलांग लगाई, उसे कैच कर लिया। हालांकि, उसके पैर और शरीर के कुछ हिस्सों में चोट आई है।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स CISF जवानों की तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button