छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट ‘यह आंदोलन नहीं जंग है’

रायपुर,  मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है-

“यह आंदोलन नहीं, जंग है। जंग है हल चलाते किसानों की। जंग है बारिश में टपकते मकानों की। जंग है मेहनत से उगे फसल के दानों की। जंग है फरमानों से खत्म किए जा रहे इंसानों की। और यह जंग लड़ी जाएगी..हुक्मरानों कि खिलाफ भी। पूंजीपति घरानों के खिलाफ भी।“

 आपको बता दें कि किसान केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर डिजिटल मीडिया में सोमवार को हैज टैग किसान नहीं तो देश नहीं ट्रेंड किया। मुख्यमंत्री बघेल के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत अन्य नेता भी इस कैंपेन में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button