रायपुरछत्तीसगढ़

अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी ठंड, पारा 5-6 डिग्री कम रहने की संभावना

रायपुर : 11 जनवरी से बादल छंटते ही रायपुर, बिलासपुर व बस्तर संभाग में ठंड बढ़ेगी। सरगुजा संभाग में 12 से मौसम खुलेगा और ठंड बढ़ेगी।  प्रदेश में दो दिनों बाद 11 जनवरी से ठंड बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान रात का तापमान 5 से 6 डिग्री तक गिरने की संभावना है। करीब एक हफ्ता पारा कम रहेगा। इससे पहाड़ी इलाकों में ठंड लौटेगी, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की ठंड पड़ने की संभावना है।

राजधानी में 8 दिनों में रात का तापमान 5.5 डिग्री बढ़ चुका है। 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री था, जो शुक्रवार को 21.6 डिग्री था। यह सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा है। फिलहाल पश्चिम विक्षोभ के कारण दक्षिण-पूर्वी दिशा से आ रही हवा काफी नम है। इसलिए प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button