कोरबा : पति की पिटाई से पत्नी की मौत
कोरबा :शराब के नशे धुत पति ने धान मिंजाई कर रात को वापस घर लौटते वक्त रास्ते में पत्नी के साथ विवाद शुरू कर दिया। नाराज पत्नी ने दांत से पति की उंगली काट ली, इससे पति आग-बबूला हो गया और पिटाई करते हुए धक्का दे दिया। पत्थर से टकराने पर सिर पर चोट लगी और गंभीर रूप से घायल हो गई। किसी तरह उसे उठाकर पति घर ले आया और आधी रात को उसकी मौत हो गई।
जटगा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बनखेता के आश्रित मोहल्ला लखनीपारा में धीर धनुहार पिता विष्णु ;33द्ध अपनी पत्नी मीना बाई ;28द्ध व 3 वर्षीय बच्ची के साथ निवास करता है। शुक्रवार को पति.पत्नी पास में ही रहने वाले चमारिन बाई के घर धान मिंजाई करने गए थे। रात 12 बजे धान मिंजाई के बाद जब वे घर वापस लौट रहे थेए इस दौरान उनके बीच पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। धीर शराब के नशे में धुत था। विवाद बढऩे पर मीना ने धीर की उंगली काट लीए जिससे वह गुस्से से आगबबूला होकर उसकी पिटाई करते हुए उसे जोरदार धक्का दे दिया और मीना नीचे गिर गई। नीचे गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। खून से लथपथ मीना को धीर किसी तरह घर उठाकर ले आया। तत्काल उपचार नहीं मिलने से रात करीब 3 बजे उसने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत हो जाने के बाद उसने अपने पिता बिसेन को इस घटना की जानकारी दी। सुबह 4 बजे ही जटगा पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। चौकी प्रभारी शत्रुघन लहरे व आरक्षक रजपाल कंवर मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आरोपी घर पर ही मौजूद था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर मामले में कार्रवाई कर रही है।