![कलेक्टर ने जिले में पदस्थ अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार,आदेश जारी 1 4th eye news 227](https://4rtheyenews.com/wp-content/uploads/2021/09/4th-eye-news-227.jpg)
रायपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने राजीव कुमार पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर रायपुर के स्थानांतरण होने पर उनका प्रभार जिले में पदस्थ अधिकारियों को सौंपा है। इसके तहत सामान्य निर्वाचन/स्थानीय निर्वाचन का कार्य यूएस अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर को सौंपा गया है। इसी तरह अतुल विश्वकर्मा डिप्टी कलेक्टर को नगर दण्डाधिकारी कोतवाली/गोलबाजार / मौदहापारा /गंज का कार्य सौंपा गया है। डॉ. दिप्ती वर्मा डिप्टी कलेक्टर को नाजरात शाखा और भाड़ा नियंत्रण का दायित्व सौंपा गया है।