किसानों को धान के बदले दूसरी फसलों के उत्पादन के लिए प्रेरित करें-कलेक्टर

रायपुर, कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने आज कलेक्टोरेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में 10 जून को आयोजित कलेक्टर क्रान्फेंस की कार्यवाही विवरण एवं कलेक्टर समय सीमा में प्राप्त पत्रो की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि लोकसेवा गांरटी अघिनियम के तहत प्राप्त आवेदनो को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करे।
इसी तरह शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा,घुरवा और बारी केे लिए कार्ययोजना के अनुरूप कार्य को पूर्ण करें।गोठानो को बहुआयामी आर्थिक स्त्रोत केन्द्र के रूप मे विकसित किया जाना है।गौठान में किसी प्रकार की कोई कमी न हो,इस बात का ध्यान रखे। आगामी 20 जुलाई को जिले के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र और गौठानो में एक लाख से अधिक पौधों को रोपण किया जाएगा।
उसी दिन राज्य शासन द्वारा गोधन न्याय योजना का शुभारंभ होगा,इसके लिए संबंधित अधिकारी सभी आवश्यक व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ले। शासन के निर्देशानुसार सभी विभागों को स्क्रेप का डिस्पोजल करना है। किसी विभाग में यदि स्क्रेप डिस्पोजल का कार्य लंबित है, तो तत्काल कार्यवाही करें। कलेक्टर डाॅ भारतीदासन ने गोठान मे सभी कार्य 20 जुलाई तक प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने किसान सम्मान निधि पात्र किसानों को मिले इस बात को सुनिश्चित करने कहा। खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पात्र हितग्रहियों का राशन कार्ड बनाने में अनावश्यक विलंब न करें।जनचैपाल,नामांकन,सीमांकन,बंटवारा आदि के प्राप्त प्रकरणों को तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए।शहरी स्लम पट्टो का नवीनीकरण और फ्रीहोल्ड के लिए राजस्व तथा नजूल अधिकारी को तेजी लाने कहा। वर्तमान में किसानों को धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया जाए।
इसी तरह वर्तमान में कोरोना संक्रमण के रोकथाम और नियंत्रण के लिए मास्क सभी को पहनना जरूरी है।सोसियल डिस्टेंसिंग का पालन तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह से रात्रि 9 बजे तक खोला जा सकता है,रात्रि कर्फ्यू लगा रहेगा।नियमो का पालन नही करने वालो को आर्थिक रूप से दंडित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ गौरव कुमार सिंह,अपर कलेक्टर पद्मनी भोई साहू सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।