छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

खेल प्रतिभाओं के सम्मान को लेकर प्रतिबद्ध, खिलाड़ियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कराटे, कुश्ती और ताइक्वांडो जैसे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए स्वेच्छानुदान स्वीकृत करने की मांग रखी।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और पदाधिकारियों के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। खिलाड़ियों ने बताया कि वे देश और विदेश में प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और राज्य का नाम और ऊंचा करने के लिए निरंतर प्रशिक्षण, खेल उपकरण और प्रोत्साहन राशि की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की लगन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button