राजनांदगांव: केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन
![राजनांदगांव: केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन 1 Congress, demonstrated, Income Tax Office,](https://4rtheyenews.com/wp-content/uploads/2024/02/Snapshot_583.png)
राजनांदगांव शहर के रायपुर नाका के पास इनकम टैक्स ऑफिस के मेन गेट पर कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी केन्द्र की मोदी सरकार पर बिना किसी वैध कारण के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करके एक कूर कदम उठाने का आरोप लगा रहे है। केन्द्र की नीत भाजपा सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज दबाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज कर एक क्रूर कदम उठाया है। अप्रैल में लोकसभा चुनाव होना है उससे ठीक ऐसा कदम उठाया गया है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अखंडता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। कांग्रेसियों के खातों को फ्रीज करना, हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी एक जबरदस्त हमला है। कांग्रेसियों का कहना है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने फायदे के लिए निजी संपत्ति को भेज रही है आने वाले समय में देश के नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी समय समय पर केंद्र की गलत नीति रीति के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए हुए विद्युत प्रदर्शन करते आई है।