देशबड़ी खबरें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नए कृषि कानूनों पर PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- 40 प्रतिशत जनता का हक नहीं छीनने देंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नए केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया। राहुल गांधी राजस्थान के अपने दौरे के दूसरे दिन अजमेर के पास रूपनगढ़ में किसानों को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा- ”हिंदुस्तान का सबसे बड़ा व्यापार कृषि का है, जो लगभग 40 लाख करोड़ रुपये का है।
कृषि दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार है और यह किसी एक व्यक्ति का व्यापार नहीं है। कृषि का व्यापार हिंदुस्तान के 40 प्रतिशत लोगों का व्यापार है। इसमें किसान, छोटे व्यापारी, मजदूर सब भागीदार हैं।” कांग्रेस नेता ने कहा, ”लेकिन किसान कह रहा है कि हम मर जाएंगे लेकिन हम ये नहीं होने देंगे, कभी नहीं होने देंगे।”