छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम के सवाल पर कांग्रेस का पलटवार

रायपुर

यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम के आयोजन पर भाजपा द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने करारा जवाब दिया है. त्रिवेदी ने कहा कि गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए इलाज में गरीबों के लगने वाले पैसे को कम करने और पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और खासकर आदिवासी इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए आयोजन किए गए. इस पर सवाल उठाकर भाजपा ने गरीब विरोधी, विकास विरोधी मानसिकता को उजागर किया हैं. जब-जब कोई जनहित की बड़ी पहल होती है तो भाजपा वालों के पेट में दर्द होने लगता है.

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट का 3 प्रतिशत और शिक्षा के क्षेत्र में 5 प्रतिशत राशि खर्च करने की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की घोषणा से भाजपा घबरा और बौखला गई है. भाजपा की जन विरोधी, विकास विरोधी और गरीब विरोधी मानसिकता की कड़े शब्दों में चिंता करते हुए शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अब छत्तीसगढ़ के बाद देश में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और देशवासियों के लिए बेहतर शिक्षा के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा.

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि यदि सेहत के अधिकार पर कानून लाने के लिए कांग्रेस प्रभावी पहल कर रही है तो इससे भारतीय जनता पार्टी को पेट में क्यों दर्द हो रहा है? स्वास्थ्य का अधिकार देश में हमेशा के लिए स्थिति को बदल के रख देने वाला एक बड़ा गुणात्मक परिवर्तन होगा. जिसे कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में भी लागू करेगी और देश में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली सरकार लागू करेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button