बॉलीवुड

दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल पहुंची ‘बिग बॉस 14’ की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया, कारण जानकर फैंस करने लगे दुआ

‘बिग बॉस 14’ की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया हाल ही में घर से बेघर हुई। शो से बाहर आने के बाद पवित्रा ने काम शुरू कर दिया और ‘बालवीर’ की शूटिंग में बिजी हो गई। लेकिन उन्हें अचानक दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा। वो दिल्ली आकर सीधा एक हॉस्पिटल में पहुंची। इस हॉस्पिटल का नाम मैक्स हॉस्पिटल बताया जा रहा है।

हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। चलिए आपको बताते है कि आखिर क्या है पूरा मामला- दरअसल, पवित्रा पुनिया को खबर मिलीं कि उनके पिता अस्पताल में भर्ती है। उन्हें चोट लगी है। जिसके चलते उनकी हालत नाजुक बनीं हुई है। इस बात की जानकारी पवित्रा पुनिया के करीबी दोस्तों ने दी।

दोस्तों का कहना है कि ‘पवित्रा दिल्ली में है। जैसे ही उन्हें पिता के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर मिली, वो तुरंत दिल्ली के लिए निकल गई।’ सूत्रों की मानें तो पवित्रा पुनिया के पिता मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट है। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button