Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

धन्नू साहू बने प्रदेश साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष

Dhannu Sahu became the executive president of the State Sahu Samaj Youth Cell

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू की अनुशंसा पर प्रदेश संयोजक पवन साहू के द्वारा धन्नू साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ के पद से प्रमोट करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, इसको लेकर हाल ही में एक नियुक्ति पत्र जारी किया गया है, जिसमें धन्नू साहू समेत समाज के 20 अन्य लोगों को नई नियुक्तियां प्रदान की गई हैं ।

नवनियुक्त प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष धन्नू साहू और उनके समर्थकों इस नियुक्ति पर समाज के वरिष्ट पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया है ।