खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

तिलक का शतक छीना, वैभव से तीखी नोकझोंक: दलीप ट्रॉफी में घमासान!

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले के चौथे दिन मैदान पर वो गंदा तमाशा देखने को मिला जिसने खेल की मर्यादा को तार-तार कर दिया। साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा 99 रन के स्कोर पर जैसे ही कोनैन कुरैशी का शिकार बने, मैदान का माहौल पूरी तरह से गर्मा गया। शतक से ठीक एक कदम दूर आउट होने की बौखलाहट और ईस्ट जोन के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई तीखी नोकझोंक ने मुकाबले को जंग के मैदान में तब्दील कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि अंपायरों को बीच-बचाव के लिए कूदना पड़ा। ईस्ट जोन के 708 रनों के विशाल पहाड़ के नीचे दबी साउथ जोन की टीम तिलक के इस रवैये और विवादास्पद आउट होने के बाद पूरी तरह बिखड़ गई। मैदान पर खिलाड़ियों का यह बदतमीज रवैया साफ दिखाता है कि दबाव में भारतीय युवा क्रिकेटरों का आपा किस कदर खो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button