देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

Yes Bank के संस्थापक के घर ईडी के छापे, लुक आउट नोटिस जारी

Yes Bank के संस्थापक के घर ईडी के छापे, लुक आउट नोटिस जारी

मुंबई (Realtimes) बीती रात येस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के मुंबई स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी, ED)  ने छापा मारा. अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी उनके समुद्र महल आवास पर की गयी. यह कार्रवाई धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत की गयी है तथा इसका उद्देश्य और सबूत जुटाना है. कपूर तथा अन्य के खिलाफ धनशोधन के मामले की जांच चल रही है और छापे की कार्रवाई इसी सिलसिले में की गयी.

अधिकारियों ने बताया कि ईडी की टीम ने कपूर से उनके घर पर पूछताछ भी की. एजेंसी एक कॉर्पोरेट कंपनी को कर्ज देने में राणा की भूमिका की जांच कर रही है. आरोप है कि कर्ज के बदले में कपूर की पत्नी के खातों में कथित तौर पर रिश्वत की रकम भेजी गयी थी. एजेंसी अन्य कथित अनियमितताओं की भी जांच कर रही है. राणा कपूर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है. वहीं तलाशी के लिए गयी टीम ने इस दौरान उनके बयान भी दर्ज किये गये.

जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने धनशोधन मामले (पीएमएलए) के तहत राणा कपूर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

वायदा कारोबार में यस बैंक पर लगा प्रतिबंध

उधर, बीएसइ और एनएसइ ने येस बैंक को 29 मई से वायदा और विकल्प खंड से हटा देने का फैसला लिया है. मौजूदा वायदा और विकल्प सौदे 28 मई को पूरे हो जायेंगे.

https://www.youtube.com/watch?v=iZcPFq6O-Jk&t=76s

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button