Uncategorized

किसानों को मनाने की कोशिश जारी, आज कृषि मंत्रालय ने बैठक बुलाई गई

दिल्ली, देश की राजधानी की सीमाओं पर किसान लगातार बैठे हुए हैं, किसानों का आंदोलन का आज 41वां दिन है । दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान डटे हुए हैं. किसान इन कानूनों को रद्द किए जाने की मांग पर अड़े हैं. किसानों की जिद की वजह से 7वें दौर की बातचीत में भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया है.

सरकार भी इन कानूनों को वापस नहीं करने पर अड़िग है. सोमवार को हुई सातवें राउंड की बैठक में यूं तो दो मुद्दों पर बात होनी थी, लेकिन चर्चा तीनों कृषि कानूनों के मुद्दे पर ही सिमटकर रह गई. अब एक बार फिर 8 जनवरी को सरकार किसान के बीच वार्ता होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button