छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

अगले सीजन से खाइए अपने बगीचे के आम! रायपुर फल महोत्सव में 20 फीट ऊंचे फलदार पेड़ों की धूम

रायपुर के फल महोत्सव में इस बार सिर्फ आम ही नहीं, बल्कि आम के तैयार और फल देने वाले एडवांस पौधे भी लोगों का खास आकर्षण बने हुए हैं। यहां 15 से 20 फीट तक ऊंचे ग्राफ्टेड आम के पेड़ों की जमकर बुकिंग हो रही है। खास बात यह है कि ये पेड़ करीब 4 साल पुराने हैं और इनमें पिछले दो साल से नियमित रूप से फल आ रहे हैं।

करीब 100 किलो वजन वाले इन विशाल पौधों की कीमत 5 हजार रुपए रखी गई है। बुकिंग के बाद इन्हें बारिश के मौसम में रायपुर लाया जाएगा और खरीदारों को उपलब्ध कराया जाएगा। फल महोत्सव में ऐसे पौधों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि इन्हें लगाने के बाद वर्षों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।

विशेषज्ञों के अनुसार यह विकल्प उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो बागवानी का शौक तो रखते हैं, लेकिन पौधों की शुरुआती देखरेख में ज्यादा समय नहीं दे पाते। बड़े और विकसित पौधे होने की वजह से इनमें अगले ही सीजन से अच्छी पैदावार मिलने की संभावना रहती है।

महोत्सव में लंगड़ा, दशहरी, अलफांसो समेत कई लोकप्रिय और उन्नत किस्मों के आम के पेड़ उपलब्ध हैं। शहरों में किचन गार्डन और फार्महाउस संस्कृति बढ़ने के साथ ऐसे रेडी-टू-फ्रूट पौधों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि रायपुर का यह अनोखा प्रयोग बागवानी प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Untitled

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button