अब राहुल गांधी कांग्रेस के ऑफिशियल बॉस !
नई दिल्ली. राहुल गांधी (47) सोमवार को कांग्रेस के निर्विरोध प्रेसिडेंट चुने गए। इस पोस्ट के लिए राहुल के अलावा किसी और कैंडिडेट ने ऑफिशियल नॉमिनेशन नहीं भरा था। नॉमिनेशन वापस लेने की डेडलाइन सोमवार शाम 3 बजे तक थी। इसके बाद कांग्रेस प्रेसिडेंट इलेक्शन के रिटर्निंग अफसर मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने राहुल के प्रेसिडेंट बनने का एलान किया। बता दें कि राहुल के प्रेसिडेंट बनने से पहले सोनिया गांधी 19 साल (1998-2017) कांग्रेस प्रेसिडेंट रहीं। राहुल 2013 में पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट बने थे।
सभी 89 नॉमिनेशन प्रपोजल वैलिड
– रामचंद्रन ने कहा, "हमें राहुल की तरफ से 89 नॉमिनेशन प्रपोजल मिले थे। वे सभी वैलिड पाए गए। जबकि सिर्फ एक कैंडिडेट का ही नॉमिनेशन है। लिहाजा मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के आर्टिकल 16 (D) के मुताबिक राहुल गांधी को कांग्रेस प्रेसिडेंट चुने जाने का एलान करता हूं।''
राहुल गांधी को कांग्रेस ऑफिस में 16 दिसंबर को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
गांधी परिवार के 6वें अध्यक्ष
1) मोतीलाल नेहरू
– गांधी परिवार से सबसे पहले कांग्रेस प्रेसिडेंट मोतीलाल नेहरू बने । वे 1919 में 58 साल की उम्र में पहली बार कांग्रेस प्रेसिडेंट बने। 1928 में भी उन्हें इस पोस्ट के लिए चुना गया।
2) जवाहर लाल नेहरू
– जवाहर लाल नेहरू ने सबसे कम 40 साल की उम्र में 1929 में कांग्रेस अध्यक्ष की पोस्ट संभाली। नेहरू 8 बार कांग्रेस प्रेसिडेंट बने।
3) इंदिरा गांधी
– जवाहर लाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी परिवार की तीसरी मेंबर थीं, जो कांग्रेस प्रेसिडेंट बनीं।
इंदिरा ने 1959 में 42 साल की उम्र में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला। वे 5 बार इस पोस्ट पर चुनी गईं।
4) राजीव गांधी
– इंदिरा गांधी के बाद राजीव गांधी 1985 में 41 साल की उम्र में कांग्रेस अध्यक्ष बने। उन्होंने 1991 तक ये पोस्ट संभाली।
5) सोनिया गांधी
– सोनिया गांधी परिवार की पांचवीं मेंबर थीं, जो कांग्रेस प्रेसिडेंट बनीं। सोनिया ने सबसे ज्यादा 19 साल तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली। उन्हें 1998 में कांग्रेस प्रेसिडेंट चुना गया था।
6) राहुल गांधी
–राहुल गांधी परिवार के छठवें मेंबर हैं, जो कांग्रेस प्रेसिडेंट बने हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने उन्हें प्रेसिडेंट बनाने का प्रपोजल पिछले साल रखा था।