छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

आत्मा योजना से बदली किसान की तकदीर: सरसों की उन्नत खेती से 25 हजार का मुनाफा

रायपुर। कृषि विभाग की एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। इसका सशक्त उदाहरण मुंगेली जिले के किसान गोविंद जायसवाल हैं, जिन्होंने सरसों की खेती से उल्लेखनीय लाभ हासिल किया।

रबी सीजन 2025-26 के दौरान आत्मा योजना के तहत उन्हें 1 एकड़ क्षेत्र के लिए सरसों की उन्नत किस्म पी.एम.-32 का बीज मुफ्त में उपलब्ध कराया गया। साथ ही गांव में आयोजित कृषक खेत पाठशाला में भाग लेकर उन्होंने आधुनिक खेती की तकनीकों को सीखा और अपनाया।

प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बीज उपचार, खरपतवार नियंत्रण और सरसों की फसल में लगने वाले प्रमुख कीट एफिड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इसके अलावा कृषि विभाग की ओर से फफूंदनाशक और कीटनाशक दवाएं भी निःशुल्क दी गईं।

नई तकनीकों और विभागीय मार्गदर्शन के चलते प्रति एकड़ करीब 6 क्विंटल सरसों का उत्पादन हुआ। उत्पादन बढ़ने और लागत कम होने से किसान को लगभग 25 हजार रुपये का शुद्ध लाभ मिला।

गोविंद जायसवाल ने बताया कि आत्मा योजना ने उनकी खेती को अधिक लाभकारी बना दिया है और इसके लिए उन्होंने कृषि विभाग का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button