बड़ी खबरेंमध्यप्रदेश

‘बर्ड फ्लू’ का खौफ, मध्य प्रदेश में दक्षिण भारत के राज्यों से मुर्गे के व्यापार पर लगी रोक

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश और केरल समेत कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राज्यों में लगातार पक्षियों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने राज्यों से जानकारी लेने के दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित विभागों के साथ बैठक की और जिला स्तर पर निगरानी का निर्देश दिया। राज्य में दक्षिण भारत के राज्यों से मुर्गे के व्यापार पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई है। कई राज्यों ने मंगलवार को बर्ड फ्लू के स्ट्रेन को नियंत्रित करने को लेकर चेतावनी जारी की और मरे हुए पक्षियों के नमूने जांच के लिए भेजे। वहीं केरल में मुर्गियों और बत्तखों को मारना शुरू कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा है कि हमें पांच राज्यों हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल से बर्ड फ्लू की जानकारी मिली है। हरियाणा में, यह पोल्ट्री में भी फैल गया है। इसके अलावा यह वायरस जंगली और प्रवासी पक्षियों में पाया गया है। यह मनुष्यों में फैल सकता है, लेकिन अभी तक भारत में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। इसका कोई उपचार नहीं है। सभी राज्य सरकारों से एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button