छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

महिला बंदी ने जेल प्रहरी से की मारपीट

राजधानी के सेंट्रल जेल में एक महिला बंदी ने अपना वर्चस्व जमाने महिला जेल प्रहरी से मारपीट किया। जेल प्रहरी की शिकायत पर गंज पुलिस ने आरोपी महिला बंदी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला प्रहरी प्रार्थिया माधुरी वर्मा 46 वर्ष अपनी ड्यूटी पर थी। तभी नारकोटिक्स एक्ट मामले में डेढ़ माह से जेल मेंं बंद आरोपी महिला मोनिका सचदेव 32 वर्ष ने किसी बात को लेकर प्रार्थिया से विवाद करने लगी। जिसके बाद आरोपी मोनिका ने उसके साथ मारपीट किया। जिससे प्रहरी को चोट आई। मामले में पुलिस ने आरोपी मोनिका के खिलाफ धारा 186, 294, 323 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button