कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर कसा तंज, कहा- वाह गज़ब का ‘विकास’ हुआ

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केन्द्र सरकार पर उंगली उठाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते है। देश में बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों का मुद्दा उठाते हुए केन्द्र पर निशाना साधा है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल-डीज़ल के दामों में ग़ज़ब का ‘विकास’ हुआ है। इस दौरान उन्होंने GST की भी चर्चा की है।
देश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम से हर कोई परेशान है। बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम आदमी के जेब पर काफी असर डाला है। वहीं, बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार को फिर से घेरने की कोशिश की है।
बता दें कि राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों की एक खबर फोटो शेयर करते हुए केन्द्र की सरकार पर निशाना साधा है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, “पेट्रोल-डीज़ल के दामों में ग़ज़ब का ‘विकास’ हुआ है। मोदी सरकार ईंधन पर भारी टैक्स वसूलकर जनता को लूट रही है।यही कारण है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल पर GST लागू करने को तैयार नहीं।
आपको बता दें कि देश में आज पेट्रोल का दाम आज यानी गुरुवार को 21 पैसे से 24 पैसे तक बढ़ोत्तरी की गई है, वहीं, डीजल की कीमत 26 से 29 पैसे तक बढ़े हैं। देश की राजधानी की बात करें, तो आज पेट्रोल की कीमत 84.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 74.38 रुपये प्रति लीटर हैं। इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल का दाम 90.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.07 रुपये प्रति लीटर है।