छत्तीसगढ़

आप छत्तीसगढ़ ने की सीएम केजरीवाल के आवास में हुए हमले की निंदा,जेपी नड्डा को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से हिंसात्मक घटना की निंदा की है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ‘आप’ छत्तीसगढ़ का कहना है कि भाजपा पूरे देश मे नफरत की राजनीति के सहारे राज करना चाहती है, जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। जिस प्रकार देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर एक निर्वाजित युवा सांसद के नेतृत्व में तोड़फोड़ किया गया व जानलेवा हमला करने का प्रयास किया, वो गलत है। जबकि आम आदमी पार्टी आज पूरे देश मे स्वक्ष राजनीति के सहारे देश में विकास कर रही है व वर्तमान राजनीति को एक नई दिशा प्रदान करने का काम कर रही है। इसमें जनता के हित में काम के सहारे चुनाव लड़ने आज सभी दल मजबूर हो रहे है। जिस प्रकार आम आदमी पार्टी काम कर रही है उसे पूरे देश में सराहा जा रहा है व जनादेश बढ़ता जा रहा है। इससे आज भाजपा घबरा गई है।
युवा प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोडेकर ने कहा जिस प्रकार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के घर हमला किया, उससे भाजपा की गुंडागर्दी साफ दिखाई दी है। भाजपा की बौखलाहट पूरे देश ने आज देख लिया है। इससे आनेवाले समय पर भाजपा को अपनी राजनीति तरीके पर विचार करना होगा ।
छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष अन्यतम शुक्ला ने कहा कि आज हम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के घर पर आए हैं। यहां किसी भी प्रकार की सुरक्षा नही होने के बावजूद हम शांति प्रिय तरीके से एक पत्र के माध्यम से विरोध जताने आए हैं, जबकि भाजपा के गुंडों ने केजरीवाल के घर पर एक फ़िल्म के प्रमोशन के तरीकों को सही नहीं बताने का विरोध कर हमला कर दिया।
आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन, युवा प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोडेकर, CYSS के प्रदेश अध्यक्ष अन्यतम शुक्ला, धरसींवा विधानसभा अध्यक्ष संतोष दुबे, ग्रामीण विस् अध्यक्ष मुकेश देवांगन, मीडिया टीम से मिहिर कुर्मी , अज़ीम खान, विशाल मैरिषा उपस्थित रहे l

IMG 20220331 WA0257

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button