छत्तीसगढ़

हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में लगेंगी पटाखा दुकानें, 22 अक्टूबर को लॉटरी पद्धति से दुकानों का होगा आवंटन

रायपुर। नगर निगम प्रशासन की ओर से इस वर्ष लाखेनगर स्थित हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में अस्थाई पटाखा दुकानें लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जिन व्यवसायियों का लाइसेंस नवीनीकरण हो गया है, उन्हें अस्थाई पटाखा दुकान लगाने के लिए 10×10 वर्गफुट आकार की प्रति दुकान के लिए निर्धारित 6997 रुपए + 18 प्रतिशत जीएसटी फीस एवं लाइसेंस फीस 630 रुपए 21 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक जमा करना होगा। जोन 5 के ईदगाहभाठा पानी टंकी परिसर स्थित जोन कार्यालय के राजस्व विभाग में राशि जमा करने कहा गया है।
जोन 5 कमिश्नर चन्दन शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अस्थाई पटाखा दुकानों का आवंटन लॉटरी पद्धति से लेआउट में दर्शाए अनुसार नगर निगम जोन 5 कार्यालय स्थित राजस्व विभाग में किया जाएगा। इच्छुक पटाखा व्यवसायी इस संबंध में नियमों एवं शर्तो की विस्तृत जानकारी नगर निगम जोन राजस्व विभाग में संपर्क कर ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button