'Hanuman Ansh': When the mystical powers of the Indian land and the great miracle of Neem Karoli Baba once again stirred the box office.

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कारनामा, 19,900% प्रॉफिट के साथ रचा नया इतिहास!

सनातन संस्कृति और आस्था का परचम एक बार फिर वैश्विक सिनेमा के पटल पर लहराया है! बाबा नीम करोली पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो इतिहास रचा है, उसने पूरी दुनिया के फिल्म निर्माताओं के होश उड़ा दिए हैं। 50 से भी ज्यादा दिनों के सफर के बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में अंगद का पांव बनी हुई है और अब तक दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है! 19,900% का अकल्पनीय प्रॉफिट कमाकर इस फिल्म ने बॉलीवुड के तमाम मिथकों को चकनाचूर कर दिया है।

‘हनुमान अंश’ की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय सांस्कृतिक जड़ों और सनातन परंपरा में वो ताकत है, जिसके आगे पश्चिमी प्रभाव पूरी तरह फीका पड़ जाता है। छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने साबित किया है कि अगर नीयत साफ हो और विषय भारतीय दर्शन से जुड़ा हो, तो बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आनी तय है।

फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े निर्देशक, जो अब तक वेस्टर्न कल्चर का महिमामंडन करने में व्यस्त थे, इस ऐतिहासिक सफलता को देखकर स्तब्ध हैं। भारतीय दर्शकों ने अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए इस फिल्म को सिर-आंखों पर बिठाया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अकेले 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ‘हनुमान अंश’ ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि भारत का दर्शक अब अपनी संस्कृति और धरोहर पर गर्व करना सीख चुका है।

‘हनुमान अंश’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बन चुकी है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply